फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में मिली यूपी की पहली सोने की खान

Sat, 27 Apr 2013 09:34 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक ब्लाक में सोने की खान (गोल्ड ब्लॉक) होने की पुष्टि हो गई है।  खनन के लिए इसका आवंटन होना बाकी है। आवंटन की कार्यवाही केंद्र सरकार को करनी है।
विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। दूसरे खान में पुष्टि के लिए अन्वेषण (अध्ययन) कार्य तेज किया जाएगा।

सूबे की इसे पहली स्वर्ण खान बताया जा रहा है। 12 वर्ष के अन्वेषण के बाद यहां गोल्ड ब्लॉक की पुष्टि हो पाई है।

प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2001 से सोनभद्र में सोने की खान होने की उम्मीद में अध्ययन (अन्वेषण कार्य) हो रहा था।

अब वहां के एक ब्लॉक में स्वर्ण भंडार होने की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि .2 ग्राम प्रति टन (.2 पीपीएम) सोना पाए जाने पर व्यापारिक दृष्टि से खनन कराए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


सोनभद्र की खान में .33 ग्राम प्रति टन की मात्रा मिली है। इसकी बाजार की कीमत 75 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह ब्लॉक चोपन के हरदी एरिया में है।

उन्होंने बताया कि अन्वेषण में सोने की पुष्टि के बाद इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी। मेजर श्रेणी का मिनरल होने की वजह से सोने की खदान के लिए इस ब्लॉक के आवंटन का अधिकार केंद्र सरकार के पास है।

केंद्र से इस संबंध में कार्यवाही का आग्रह किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सोनभद्र की दूसरी खान में स्वर्ण होने संबंधी अन्वेषण कार्य अब तेज किया जाएगा। इसके अलावा ललितपुर में चार अन्वेषण कार्य हो रहे थे।

इनमें दो स्वर्ण धातु, एक प्लेटिनम और एक डायमंड से जुड़ा था। वहां डायमंड के संकेत नहीं मिले इसलिए उसका खोज कार्य बंद करने का फैसला किया गया है।

बाकी में इन धातुओं के मिलने के संकेत हैं। वहां इसमें तेजी लाई जाएगी। निदेशक चक्रपाणि ने बताया कि सोनभद्र में मिली सोने की खान प्रदेश का पहला स्वर्ण ब्लॉक होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें