फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश, आजम ने किया हार्वर्ड लेक्चर का बायकाट

Sat, 27 Apr 2013 07:56 AM IST
लखनऊ/न्यूयॉर्क/ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बोस्टन के लोगान एयरपोर्ट पर नगर विकास मंत्री आजम खां के अपमान के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को व्याख्यान का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ गए विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री अभिषेक मिश्रा के दल के साथ गए राजनीतिक सदस्य इस समारोह में शामिल नहीं हुए।

हार्वर्ड में मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने यूपी सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्य व्याख्यान दिया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके साथ गए मंत्रियों ने बुधवार को नगर विकास मंत्री मो आजम खां के साथ एयरपोर्ट पर हुए अपमान के विरोध में ये कदम उठाया।

सीएम और आजम तय कार्यक्रम से पहले ही बोस्टन से रवाना होने की तैयारी में हैं।

नगर विकास मंत्री ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि तलाशी के नाम पर उनके साथ बदसलूकी की गई और उनके मुसलमान होने की वजह से यह सब किया गया।

पहले नगर विकास मंत्री ने यह घोषणा की थी कि वे हार्वर्ड में व्याख्यान में शामिल होंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही लंच और डिनर समेत दूसरे अन्य कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे, लेकिन रात को दोनों डिनर में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री को हार्वर्ड विवि के साउथ ईस्ट एशिया इंस्टीट्यूट में हार्वर्ड विदाउट बार्डर्स शृंखला में आयोजित व्याख्यान ‘मैपिंग द कुंभ मेला’ में व्याख्यान देना था।
विज्ञापन


हार्वर्ड विवि ने भी इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर दी कि अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार को होने वाले लेक्चर में अखिलेश यादव और मो.आजम खां भाग नहीं लेंगे।

महिला अधिकारी ने की बदसलूकी

आजम खां के निजी सचिव ने बताया कि यह तलाशी तब हुई जबकि वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय के मेहमान के तौर पर बोस्टन आए थे और उनके पास डिप्लोमेटिक पासपोर्ट था।

इस पासपोर्ट के होने पर सामान्य तौर पर अतिथियों की तलाशी नहीं ली जाती। इसके बावजूद आजम की तलाशी भी हुई और उन्हें एक घंटे से ज्यादा रोककर रखा गया।

मंत्री ने यह भी आरोप लगाया था कि एक महिला अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की। आजम ने उस  अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

‘मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री मो आजम खां गुरुवार को सम्मान में आयोजित डिनर में शामिल हुए थे, लेकिन शुक्रवार को हार्वर्ड विवि में मुख्य कार्यक्रम होना था, इसलिए सभी ने इसका बहिष्कार किया। उनकी मांग है कि अपमान करने की दोषी महिला अफसर पर कार्रवाई की जाए।’-मधुकर जेटली, उपाध्यक्ष, बाह्य आयातित परियोजना (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त)

‘मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री मो.आजम खां और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अभिषेक मिश्रा ने हार्वर्ड में होने वाले व्याख्यान का बहिष्कार कर दिया है। -राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें