फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एनिमल फिल्म देखकर हाशिम ने बनाई बदला लेने की योजना, छह साल के मासूम को दी दर्दनाक मौत; लाश देख कांप गए लोग

Thu, 21 Dec 2023 12:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एनिमल फिल्म देखकर हाशिम ने साथी से बदला लेने की योजना बनाई। इसके बाद छह साल के मासूम को दर्दनाक मौत दी। लाश देखकर लोग कांप गए।
विज्ञापन
मासूम पन्नू की फाइल फोटो, व घर के बाहर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में मोहल्ले के युवक ने अपने साथी के छह साल के बेटे की शराब के नशे में खाली प्लाट में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले आरोपी ने कुकुर्म करने का प्रयास भी किया। हत्या के बाद शव को कूड़े के ढेर के नीचे छिपा दिया। बुधवार सुबह जानकारी पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोहिनूर रोड निवासी राशिद का छह वर्षीय पुत्र अबुजर उर्फ पन्नू मंगलवार की रात करीब करीब साढ़े आठ बजे अपने भाई-बहन के साथ खाना खा रहा था। तभी उसे मोहल्ले में रहने वाला हाशिम और बिलाल ने टॉफी का लालच देकर आवाज दी। इसके बाद हासिम ने उसे दस रुपये देकर चीज दिलाने का लालच दिया। इस पर अबुजर उसके साथ चला गया। 
 

परिवारीजन उसकी खोज रात भर करते रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह अबुजर का शव घर से महज सौ मीटर दूर एक खाली प्लाट में कूड़े के ढेर के नीचे दबा मिला। परिवारीजन ने आरोप लगाया कि हाशिम और बिलाल उसे घर से ले गए थे, उन्होंने ही हत्या की है। पुलिस ने शव बरामद कर पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी हाशिम ने बताया कि राशिद से उसका शराब के नशे में 25 दिन पहले विवाद हो गया था। उसमें राशिद ने उसे जमकर पीटा था। इस अपमान को वह भूल नहीं सका था। शराब के नशे में राशिद का गुस्सा उसके छह साल के बेटे पर उतार दिया।

हत्या करने से पहले देखी थी एनिमल फिल्म

पुलिस के अनुसार आरोपी हाशिम फिल्मों का भी काफी शौकीन था। उसे शराब पीने व नॉनवेज खाने का शौक है। इस तरह की घिनौनी वारदात करने के बाद आरोपी भले ही अब अपने किए पर पछता रहा है, लेकिन आरोपी ने कहा कि हत्या करने का ख्याल उसे एनिमल फिल्म देखकर आया कि उसकी दोस्त के द्वारा की गई बेज्जती का बदला कैसे लिया जाए। उसने एनिमल फिल्म देखी। इसके बाद उसने दोस्त राशिद को बुलाया, उसके साथ शराब पी। शराब पीने के दौरान उसने बदला लेने की भावना को जाहिर नहीं होने दिया। 
विज्ञापन

बिलाल को बचाने के प्रयास में पुलिस

पीड़ित के मामा सूफियान का कहना है कि मेरे भांजे के हत्यारे हाशिम व बिलाल दोनों हैं। दोनों ही बालक को साथ ले गए थे, लेकिन अब पुलिस हर बार की तरह एक को निर्दोष साबित करने में जुटी है। आरोप है कि रामगढ़ पुलिस बिलाल को बचाना चाहती है। जबकि वह भी हत्या में पूरी तरह शामिल था। बिलाल ने ही अबुजर को घर से बाहर बुलाया था। पापा के आने की बात कही थी।

बालक की गला घोंटकर हत्या कर शव को खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर के नीचे छिपाया गया था। शव का पोस्टमार्टम पैनल की टीम से कराया है। मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य पहलुओं में जांच की जा रही है। -सर्वेश मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें