फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बोलेरो की टक्कर से सड़क पार रहे युवक की मौत, चालक गाड़ी लेकर फरार

Tue, 30 May 2023 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बोलेरो की टक्कर से सड़क पार रहे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।  

टक्कर लगने के बाद दूर गिरा युवक

हादसा जसराना थाना क्षेत्र के पलिया खुर्द गांव में हुआ। गांव निवासी चरण सिंह (45) गांव में ही हो रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में आया था। प्रसाद ग्रहण कर वह वापस अपने घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह दूर सड़क किनारे गिर गया। इससे पहले कि उसे अस्पताल ले जाया जाता उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- राजनीति की भेंट चढ़ा म्यूजियम: एसी हुए कबाड़...तीन साल से नहीं लगी झाड़ू; 2020 में सीएम योगी ने

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई

हादसा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से सड़क पार कर रहे ग्रामीण की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें