उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक व्यापारी ने दस दिन पहले एक कैफे खोला। जिसमें लगातार घाटा हो रहा था। व्यापार में लगातार घाटा होने पर शनिवार देर रात व्यापारी अपने ही कैफे में फंदे पर झूल गया। मामले की जानकारी पर परिजन पुलिस के साथ कैफे पर पहुंच गए। पुलिस ने कैफे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के कुर्रीकूपा का है। यहां के निवासी लकी उर्फ खुशहाल (21) ने थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी चौराहे के पास एक कैफे (होटल) खोला था। जिसे उसने किराए पर लिया था। पुलिस के अनुसार उसे व्यापार में लगातार घाटा हो रहा था। इसी के चलते शनिवार रात कैफे में अंदर से बंद होकर वह चादर से फंदा बनाकर पंखे से झूल गया।
काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस परिजन को लेकर कैफे पहुंच गई। पुलिस ने कैफे का दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक अंदर फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
परिजन कहीं ने कहीं दबी जुबान ने हत्या होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि युवक ने व्यापार में घाटा होने पर फंदा कसकर जान दी है। फिर भी अगर मामले में तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।