फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से काम कर लौट रहे श्रमिक को मारी गोली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव गुंदाऊ के समीप बाइक सवार श्रमिक को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी। वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा। घायल युवक को परिजन सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव वासदेवमई निवासी जयवीर (45) बृहस्पतिवार रात कारखाने से काम कर बाइक से गांव जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि वह लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुंदाऊ के समीप पहुंचा था। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोली चला दी। गोली हाथ में लगी और वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
आरोपी मौके से भाग गए। लाइनपार थाना पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल लेकर आए। पीड़ित का कहना है कि बुधवार को गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। विवाद को लेकर उसको जान से मारने की नियत से गोली चलाई है, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। थानाध्यक्ष लाइनपार आजादपाल सिंह का कहना है कि युवक को गोली लगी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें