फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूलभरी आंधी एवं काली घटाओं ने गर्मी से आमजन को दिलाई राहत

विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर आई तेज आंधी के दौरान सड़क पर उड़ती धूल - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्रवार को दिन में चिलचिलाती धूप से शाम साढ़े चार बजे करीब पश्चिम दिशा से धूल भरी आंधी शुरू हो गई। आंधी में इंसुलेटर खराब होने से 10 मोहल्लों में दो घंटे से ज्यादा समय तक बिजली का संकट रहा। विद्युत निगम की टीम ने इंसुलेटर बदलने का कार्य किया। उमस भरी गर्मी से लोग बेहद परेशान रहे। स्थानों पर होर्डिंग और टिनशेड उखड़ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से सूरज की तीखी तपन होने के कारण मौसम में काफी गर्म रहा। शाम चार बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली। मौसम बदलने के साथ शाम को धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी चलने के साथ मौसम का पारा काफी नीचे आ गया। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आंधी में होर्डिंग तो किसी के टिनशेड उड़ गए। आंधी और बारिश के कारण शहर की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। बारिश थमी को एक-एक करके विद्युत फीडरों से सप्लाई को शुरू किया गया। गांधी पार्क की सप्लाई ब्रेकडाउन में चली गई।
विद्युत विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग की तो आसफाबाद के निकट हाईवे पर ही एक पोल पर लगा इंसुलेटर खराब गया। शाम सात बजे के बाद सप्लाई को सुचारु किया जा सका। इसके कारण नई बस्ती, छिंगामल का बाग, सदर बाजार सहित अन्य मोहल्लों में विद्युत संकट रहा। एक्सईएन एके पांडेय ने बताया कि इंसुलेटर खराब जाने के कारण विद्युत सप्लाई ब्रेकडाउन में चली गई थी। सप्लाई को सुचारु कर दिया गया। इधर पश्चिम दिशा में शाम को सात बजे तक काली घटाएं घिरी रहीं। इसके कारण मौसम काफी सुहावना हो गया। बदले मौसम का आनंद लोगों ने लिया। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि बदला मौसम तो किसानों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें