फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिनों से प्रेमनगर सैलई में आ रहा है दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिनों से प्रेमनगर सैलई में आ रहा है दूषित पानी
विज्ञापन

नगर निगम पहुंचे स्थानीय लोग, वर्ष 2017 में दूषित पानी से हो चुकी है युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रेमनगर सैलई में पिछले आठ दिन से दूषित पानी यहां की टोंटियों में आ रहा है। इससे परेशान स्थानीय लोग मंगलवार को नगर निगम पहुंचे। अफसरों को पानी दिखाने के साथ ही लोगों ने समस्या निस्तारण की मांग की। लोगों के अनुसार, दूषित पानी पीने से दिसंबर 2017 में एक युवक की मौत भी चुकी है। फिर भी अफसर समस्या के निस्तारण नहीं कर रहे।
मोहल्ला प्रेमनगर पोखर के समीप बने सीडब्लूआर से प्रेमनगर सैलई को पानी की सप्लाई दी जाती है। पिछले आठ दिन से दूषित पानी आने से 1200 की आबादी परेशान है। निस्तारण न होता देखकर मंगलवार को क्षेत्रीय लोग दूषित पानी को बोतल में भरकर नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा से मुलाकात कर समस्या बताई।
विज्ञापन

पानी दूषित होने के कारण दिक्कत हो रही है। पानी के संकट के निस्तारण के लिए टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। शिकायत के बाद भी निस्तारण नहीं हो सका।
- नेम सिंह निवासी प्रेमनगर सैलई
मोहल्ला सम्राट नगर में लगे नलकूप से पानी भरने को मजबूर हैं। नलकूप की दूरी करीब एक किलोमीटर है। इस कारण ठेले अथवा ई रिक्शा में बर्तन रखकर पानी भरकर लाते हैं।
- सुनैना देवी निवासी प्रेमनगर सैलई
पिछले सात से आठ दिनों से दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। जिसका आज तक निस्तारण नहीं हुआ। शिकायत के बाद भी अफसर निस्तारण के लिए ध्यान नहीं दे रहे।
-गीता देवी निवासी प्रेमनगर सैलई
पानी दूषित होने के साथ ही उसमें से दुर्गंध आती है। जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। पानी का प्रयोग किसी कार्य में नहीं किया जा सकता। समस्या का निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन

- मीना देवी निवासी प्रेमनगर सैलई
मोहल्ला प्रेमनगर सैलई में दूषित पानी की समस्या को लेकर महिलाएं नगर निगम र्में आइं थीं। जलकल विभाग के अफसरों को अवगत करा दिया गया है। टीम भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। - अरविंद राय, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें