फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन गांवों में फैला वायरल, घर-घर बिछीं चारपाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद ब्लॉक के सात गावों में वायरल फीवर अपने पैर पसार चुका है। घर-घर में चारपाइयां बिछी हुई हैं। 30 मरीजों का आगरा और अन्य अस्पतालों में उपचार चल रहा है, जबकि 200 सौ से अधिक मरीज घरों पर उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड के गांव आरौंज में विगत 15 दिन से वायरल फीवर फैला हुआ है। घर-घर में चारपाई बिछी हुई है। जानकारी होने पर धनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ.अमित के नेतृत्व में गांव में बुधवार को कैंप लगाया गया था। जिसमें 93 लोगों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 20 लोग वायरल फीवर से पीड़ित थे, गनीमत रही कि 99 में से किसी भी व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
इस गांव में सिंटू (25) पुत्र सत्यभान की एक सप्ताह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादातर लोगों में प्लेट्स लेट्स की कमी है। लगभग 20 लोगों का आगरा में उपचार चल रहा है। वायरल फीवर के साथ जिले में फैले डेंगू की बजह से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।इसके साथ ही शहजलपुर, नगला प्रभू, नगला बलुआ, गोविंदपुर और नगला मवासी में भी वायरल फीवर का प्रकोप है। यहां भी प्रत्येक घर में चारपाई बिछी हुई है।
विज्ञापन

नगला मवासी में बीती रात मुस्कान (13)पत्री बॉबी राजपूत की डेंगू से मौत होना बताया गया है। किशोरी की मौत की जानकारी होते ही खैरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी के नेतृत्व में टीम गांव पहंची और ग्रामीणों का चैकअप किया। इसके साथ ही नगला प्रभू, नगला बलुआ और गोविंदपुर में भी डॉ.अमित के नेतृत्व में कैंप लगाये गये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दवा भी असर नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें