फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टप्पेबाजों का नया पैंतरा... हो जाएं सावधान, कार में रखे लाखों कर दिए पार; सीसीटीवी में हुआ खतरनाक खुलासा

Sat, 10 Feb 2024 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में टप्पेबाजों का नया पैंतरा सामने आया है। इससे आप भी सावधान हो जाएं। कार में रखे लाखों रुपये पार कर दिए।  सीसीटीवी में खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
Car - फोटो : Iconic Auctioneers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टप्पेबाज ने कार सवार युवक को निशाना बनाया। इंजन से तेल टपकने की बात कही। इस पर युवक देखने के लिए उतरा। इसा बीच टप्पेबाजों ने कार में रखे ढाई लाख रुपये पार कर दिए। सीसीटीवी में तथ्य हाथ लगे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना दक्षिण थाना क्षेत्र के सुहागनगर के सेक्टर-2 की है। यहां के निवासी रूपेंद्र कुमार गुप्ता शनिवार को अपने पुत्र शिवम के साथ आगरा जा रहे थे। रास्ते में करीब 11 बजे बिजली घर पर बिल भरने के लिए रुके। इस दौरान एक युवक शिवम से बोला कि गाड़ी के इंजन से ऑयल टपक रहा है। शिवम गाड़ी से उतरकर देखने लगा। 

इसके बाद गाड़ी को दिखाने एक मिस्त्री के पास पहुंचा। वहां जाकर देखा कि रुपयों से भरा बैग गाड़ी से गायब है। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। इसमें कई तथ्य हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित रूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह बेटे के साथ आगरा किसी का भुगतान करने के लिए जा रहे थे। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद कुछ तथ्य भी हाथ लगे हैं। जल्द मामले की खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें