फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अचानक गश खाकर गिरा युवक, मौत

Sun, 28 May 2023 04:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक गश खाकर गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत मोहल्ला हिमांयूपुर में युवक अपने घर पर बनी दरवाजा की सीढ़ी पर अचानक गश खाकर गिर पड़ा। परिजन गंभीर हालत में उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव को बगैर पोस्टमार्टम घर लेकर गए।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी मुरारी (40) अपने घर के दरवाजे की सीढ़ी पर खड़ा था। इसी दौरान उसे चक्कर आए और गश खाकर गिर पड़ा। जिससे उसे सिर में चोट लग गई। परिजन गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव को वापिस घर लेकर गए। प्रभारी थाना दक्षिण पुलिस के अनुसार घटना के बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें