फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रक्षाबंधन पर बहन के घर जा रहे थे भाई, रफ्तार में आई मौत; पलभर में उजड़ गईं खुशियां... बिलख उठे घरवाले

Sun, 18 Aug 2024 11:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

रक्षाबंधन पर बहन के घर जा रहे भाइयों की कार, खड़े कैंटर में घुस गई। हादसे में दो की मौत हो गई। पलभर में पर्व की खुशियां उजड़ गईं। खबर मिली तो घरवाले बिलख पड़े। 
विज्ञापन
अनिल और योगेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की शाम तेज रफ्तार कार खड़े कैंटर में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


हादसा मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नए बाईपास पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही बचालक निवासी योगेंद्र अपने दोस्त थाना क्षेत्र के ही दबियाई निवासी अनिल सिंह के साथ बहन को लेने राजा के लाल गांव जा रहे थे। 
 

सीएनजी पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने योगेंद्र और अनिल दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर दोनों के परिजन अस्पताल आ गए। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। योगेंद्र दो भाईयों में छोटा था। वहीं अनिल तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। 

यह भी देखें-

विज्ञापन

वह रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाने के लिए अपनी बहन को लेने के लिए जा रहे थे। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि कार अनयंत्रित होकर खड़े कैंटर से टकरा गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले भाइयों की मौत से बहनें बिलख उठीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें