बीती 12 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे मामी ने अपने प्रेमी सुनील निवासी गांव फुलरई, मोहनीपुर, शिकोहाबाद को अपने घर बुलाया था। जहां सुनील ने प्रेमिका (पीड़िता की मामी) से उसकी 14 वर्षीय भांजी से संबंध बनाने के लिए कहा।
मामी ने पीड़िता को जबरन प्रेमी के साथ कमरे में बंद कर दिया। सुनील ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी। वहीं उसे घर से नहीं निकलने दिया। पीड़िता का कहना है कि दो दिन पूर्व किसी तरह मौका पाकर वह पुलिस के पास पहुंच गई। घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने जांच के बाद शनिवार शाम को रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी सुनील व मामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को दोनों को न्यायालय भेजा। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना कि पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी महिला व उसके प्रेमी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
यह भी देखें:-