फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का नगर निगम पर प्रदर्शन, विकास कार्य नहीं कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा ने पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद ने कहा मेयर एवं विधायक के आपसी विवाद में शहर का विकास थम गया है। जनता विकास के लिए तरस रही है। नई आबादी वाली 13 ग्राम पंचायतों में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करा जेल भेजा जाएगा। अंत में डीएम एवं नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा गया।
विज्ञापन

सपा के कार्यकर्ता मंगलवार सुबह तकरीबन 11 बजे नगर निगम पहुंचना शुरू हो गए। नगर निगम के खिलाफ नारों से अंकित तख्तियों को हाथों में थामे सपाइयों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने कहा कि सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं आज तक नहीं लगवाई गई हैं। नगरीय क्षेत्र की जनता पीने के पानी, नाली खड़ंजा तक को तरस रही है।
पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि नगर निगम में शामिल 13 ग्राम सभाओं के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। नई आबादी वाले इलाकों में लोग डेंगू के शिकार हुए। इसके बावजूद वहां एंटीलार्वा एवं दवा का छिड़काव नहीं कराया गया। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि शहर का समुचित विकास नहीं कराया गया। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि ढोलपुरा क्षेत्र में निगम ने पुलिया से ठार तक नाला निर्माण पूरा नहीं कराया है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर यादव ने कहा कि नलकूप ऑपरेटरों के नाम पर बड़ा घपला हो रहा है। पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर, सिरसागंज की पूर्व चेयरमैन सरोज शर्मा, डॉ. संजय यादव, पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव, रामसेवक यादव, पप्पू यादव, इंजीनियर सचिन यादव, एडवोकेट राहुल यादव (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, योगेश गर्ग, राममोहन यादव पिंकी, आदर्श यादव धन्नू, सोनू बघेल, कमलेश यादव, खालिद नसीर, राजीव बघेल, कल्लू गुर्जर, जगमोहन यादव, हनीफ खाकसार, विजय आर्या, यतींद्र मोहन, राकेश यादव, हेत सिंह शंखवार, कासिम सिद्दीकी, शाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
पुलिस फोर्स-पीएसी रहीं मुस्तैद
सपा के नगर निगम प्रांगण में धरना प्रदर्शन के मद्देनजर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर संजीव दुबे, दक्षिण रवि त्यागी, थानाध्यक्ष रामगढ़ हरवेंद्र मिश्र, रसूलपुर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह सहित थाना प्रभारी मटसेना अंजीश कुमार सहित बड़ी संख्या में फोर्स एवं पीएसी को तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें