फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के छह और मरीज मिले, एक ही हुआ कोरोना से ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना के छह और नए मामले सामने आए हैं जबकि एक संक्रमित होम आइसोलेशन में ठीक हुआ है। सक्रिय केस बढ़कर 29 हो गए हैं। सीएमओ ने लोगों से लापरवाही न बरतने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

दुर्गा नगर निवासी 44 वर्षीय पुरुष, ओझा नगर में 36 वर्षीय पुरुष, रैपुरा रोड निवासी 31 वर्षीय महिला, हिमांयूपुर निवासी 24 वर्षीय युवती, जरौली कला निवासी 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में 45 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। संक्रमण दर 0.24 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने कहा कि लोग लापरवाही न करें।
मंगलवार को 12909 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें 321 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। 15 से 17 वर्ष की आयु के 2155 लोगों ने पहली और 1849 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है वह लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें