फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम भरा है रोडवेज बस का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के शिकोहाबाद डिपो की जर्जर बसें सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। बसों के फर्श में छेद हैं, तो किसी बस की खिड़की में शीशा ही नहीं। बसों के भीतर खुली वायरिंग के कारण स्पार्किंग होती रहती है। फिर भी ऐसी बसों को सड़कों दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद डिपो द्वारा 72 बसों का संचालन किया जा रहा है। डिपो से आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ आदि के लिए बसें जाती हैं। नियमानुसार रोडवेज की बसें 11 लाख किलोमीटर चलने के बाद कंडम कर दी जानी चाहिए। निर्धारित समय पूरा करने के बाद अधिकांश बसों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है जो खतरे से खाली नहीं है। खिड़कियों में शीशे नहीं हैं। अधिकांश बसों में ड्राइवर सीट पर स्टेयरिग के नीचे वायरिग भी खुली पड़ी रहती हैं। बसों के अंदर घुसते ही टीन लगने से लोगों के कपड़े फट जाते है। तो सीटें हिलती रहती है। कंडम बस कहां रुक जाए किसी को भरोसा नहीं
शिकोहाबाद डिपो की बस संख्या यूपी-15 एटी 8210 आगरा-फिरोजाबाद-अलीगढ़ रुट पर चलती है। बस में आग से बचाव के लिए सिलिंडर और मेडिकल किट का बॉक्स लगा है। सिलिंडर खराब है जबकि किट में दवा नहीं है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद डिपी की बस संख्या यूपी-83 एटी 2035 आगरा, बेवर, मैनपुरी मार्ग पर चलती है। बस के अंदर की स्थिति संतोषजनक नहीं दिखी। बस में आग से बचाव के लिए फायर सिलिंडर दिखा न मेडिकल बॉक्स।
शिकोहाबाद डिपो की बसों में फायर सिलिंडर मौजूद है। बसों की आपात कालीन खिड़की भी ठीक है। गैर जनपदों की जो बसें फिरोजाबाद आती है उनकी जानकारी नहीं है। उनको चेक कराकर कार्रवाई की जाएगी। जिससे हादसा होने पर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन

राघवेंद्र कुमार, एआरएम, शिकोहाबाद डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें