फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य रथयात्रा निकालकर किया सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! नसिया जी जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान समापन समारोह के दौरान निकाली गई र - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रत्नत्रय दिगंबर जैन मंदिर नसियाजी में आचार्य विवेक सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शनिवार को विधिविधान के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर गाजेबाजे के साथ श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

रथयात्रा का शुभारंभ चंद्रप्रभु जैन मंदिर से हुआ। इसके बाद रथयात्रा मोहल्ला खिड़की, सदर बाजार, गंज मोहल्ला, डाकखाना, गांधी नगर होते हुए नसियाजी मंदिर कोटला चुंगी पहुंची। रथयात्रा में आचार्यश्री विवेक सागर महाराज, मुनिश्री सुरत्न सागर महाराज, मुनिश्री विश्रांत सागर महाराज ससंघ शामिल रहे। घोड़ा, ऊंट बैंड ने रथयात्रा की अगवानी की।
बैंडबाजों के साथ सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा भगवान की पालकी भी निकाली गई। रथयात्रा में बालिकाओं ने डांडिया नृत्य पेश किया। रास्ते में जगह-जगह आचार्यश्री की आरती उतारी गई। नसियाजी मंदिर पर श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा विधिविधान से की गई। मीडिया प्रभारी अजय जैन ने बताया कि नसियाजी मंदिर में 21 नवंबर को आचार्य श्री 108 विवेक सागर महाराज का पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य आदित्य सागर महाराज का मंगल प्रवेश
आचार्य श्री 108 आदित्य सागर महाराज ससंघ का शनिवार को गाजेबाजे के साथ जैन नगर खेड़ा मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर आचार्यश्री का स्वागत किया। इस दौरान अरुण जैन, संजीव जैन, मनोज जैन, निमिष जैन, संभव जैन, सक्षम जैन, लक्ष्य जैन, टिंकू जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें