फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: इस बार परीक्षा कक्षों में होगा सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर केंद्रों के निर्धारण के लिए नीति तय कर दी है। इस बार कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए छह फीट की दूरी पर परीक्षार्थी को बैठाया जाएगा। ऐसे में स्पष्ट है कि इस बार छात्र संख्या कम होने के बावजूद 110 से अधिक केंद्र बनने की संभावना है। हालांकि पिछले वर्षों में करीब 96 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों ने 2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने को आधारभूत सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। सूचनाओं का सत्यापन डीएम और जिला स्तरीय कमेटी करेगी। कमेटी के सत्यापन के बाद केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। भ्रामक सूचना देने वाले विद्यालय संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
इसमें खासतौर पर परीक्षा केंद्र के मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग की चौड़ाई 10 फीट से कम नहीं होना चाहिए। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि 2020 में की गई अपलोड सूचना के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में परीक्षा फार्म भरने वाले छात्र
हाईस्कूल-41000
इंटरमीडिएट-37000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें