फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष लगाए जाएंगे 42.70 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस वर्ष लगाए जाएंगे 42.70 लाख पौधे
विज्ञापन

पर्यावरण समिति की बैठक में विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में इस वर्ष वर्षाकाल में 42 लाख 70,500 पौधों का रोपण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित जिला पर्यावरण समिति की बैठक में विभागवार लक्ष्य निर्धारण कर दिया गया। इसके अनुसार 24 लाख 12,022 पौधों का रोपण अन्य विभागों और 18 लाख 60,978 पौधों का रोपण खुद वन विभाग कराएगा।
जिला में वर्षाकाल के दौरान वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। वर्षाकाल में रोपण के लिए वन विभाग सभी सात रेंज और नौ राजकीय पौधशालाओं में विभिन्न प्रजाति की पौधे तैयार किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 216524, ग्राम विकास विभाग को 12लाख 61420,राजस्व विभाग को 137900,पंचायती राज विभाग को 142900, उद्यान विभाग को एक लाख 52768 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। तय लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण अभियान में वन विभाग सहित कुल 26 विभाग सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्षा काल में कुल 42 लाख,70500 पौधों का रोपण होगा। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पौधरोपण को विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर दिये हैं। फिलहाल राजकीय उद्यानों में पौध तैयार करा रहे हैं। शासन द्वारा पौधारोपण की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।
- बीके सिंह, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें