फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 14 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की 14 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन अधर में लटक गया। पंचायत सहायकों के चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पीछे कुछ प्रधान हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं है। बल्कि चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए शिकायतें की हैं।
विज्ञापन

जिले की 564 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन करने का निर्णय शासन ने लिया था। कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन कर लिया था। जिले की सात ग्राम पंचायतें ऐसी थीं जहां पंचायत सहायक पद के आवेदन ठीक नहीं आए थे। जबकि सात ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद पर तैयार किए गए प्रस्ताव पर प्रधान हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं थे।
इसके कारण 14 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन नहीं हो सका था। ग्राम पंचायत टोडरपुर बोथरी के प्रधान ने पंचायत सहायक के अनुबंधपत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। जबकि मइयामई ग्राम पंचायत के प्रधान के द्वारा पंचायत सहायक के चयन प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, इस तरह की खामी जिले की अन्य पंचायतों में है। पंचायत सहायक का चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ इनको ग्राम पंचायतों में कार्यभार सौंपने की तैयारी की जा रही है। ताकि ग्राम पंचायतों में जनसेवाकेंद्र को संचालित किया जा सके।
विज्ञापन

अधिकांश ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन करने के साथ ग्राम प्रधान द्वारा नियुक्तिपत्र जारी कर दिए हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में परेशानी आ रहीं है। उनका चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के साथ अनुबंध पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

नीरज कुमार सिन्हा, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें