रफ़रोजाबाद ! स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महान पुरुषों की प्रतिमाओं और स्तंभों की साफ सफाई
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शहर की सीमाओं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी। चौराहों पर भी फोर्स तैनात रहा। रेलवे और बस स्टैंड पर भी पुलिस नजर रखे हुए थी। खुफिया विभाग की टीम भी सुबह से ही सक्रिय दिखाई दी।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल द्वारा शुक्रवार देर शाम दिशा निर्देश जारी कर दिए गए थे। निर्देश बाद सुबह से ही सुहागनगरी में पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। सुभाष तिराहा, करबला की पुलिया, नगला बरी, आसफाबाद, राजा का ताल, नगला भाऊ व क्लब चौराहा तथा कोटला चुंगी चौराहा, ककरुऊ कोठी और बंबा चौराहा पर पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग की। जिले की सीमा पर स्थित तजापुर पुलिस चौकी पर भी पुलिस सुबह से ही अलर्ट थी। कठफोरी टोल के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी अलर्ट दिखाई दिए।