फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी के बैग में रखे रुपए हुए गायब, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय स्टेट बैंक जसराना से रुपये लेकर घर पहुंचे सेवानिवृत्त फौजी को बैग में रुपये नहीं मिले। बैग में रुपये न मिलने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बैंक में जाकर सीसीटीवी खंगाले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव अतुर्रा निवासी सेवानिवृत्त फौजी गजेंद्र सिंह अपनी पत्नी शारदा देवी के साथ बैंक से रुपये निकालने जसराना आए थे। उनकी पत्नी ने बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर पति को दिए तो पूर्व फौजी ने रुपयों को अपने बैग में रख लिया। गजेंद्र पत्नी के साथ बाइक से घर पहुंचा तो बैग में रुपये न होने पर उसके होश उड़ गए। पत्नी के साथ थाना पहुंचे गजेंद्र सिंह ने पुलिस को आपबीती सुनाने के साथ ही कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने बैंक में जाकर मामले की पड़ताल करते हुए सीसीटीवी चेक किए। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा रुपये निकालने के बाद बैग में रुपये रखे हैं। सीसीटीवी में कोई व्यक्ति बैग को छूता भी नहीं दिख रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें