फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खल रही स्मार्ट फोन की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की तीन बाल विकास परियोजनाओं से जुड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्मार्ट फोन के अभाव में डिजिटल प्रणाली से जुड़ी विभागीय कार्ययोजनाओं में सहभागिता नहीं कर पा रही हैं। तीनों परियोजनाओं के अधीन कार्यरत 180 से अधिक कार्यकर्ताओं को अब तक मोबाइल फोन नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना कोटला, फिरोजाबाद द्वितीय और टूंडला से जुड़ें केंद्रों पर तैनात करीब 180 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक स्मार्ट फोन नहीं मिल सके हैं। ऐसे में ये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण विषय पर आयोजित होने वाली ऑनलाइन पोषण प्रतियोगिता, डिजिटल पोषण पंचायत एवं कुपोषण से जुड़े विभागीय संदेशों का आदान-प्रदान नहीं कर पा रही हैं। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने शासन द्वारा प्रदत्त स्मार्ट मोबाइल फोन में तकनीकी गड़बड़ी होने की भी शिकायत की हैं।
---
अलग-अलग परियोजनाओं से जुड़ी लगभग 95 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन का वितरण नहीं हो सका है। शासन से स्मार्ट फोन प्राप्त होते ही वितरण करा दिया जाएगा। शासन द्वारा प्रदत्त मोबाइल फोन में तकनीकी गड़बड़ी संबंधी कोई शिकायत संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

आभा सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी
---
संघ पदाधिकारी का आरोप-
कई परियोजनाओं से संबद्ध लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन नहीं मिले हैं। इससे कुपोषण से मुक्ति को संचालित कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई कार्यकर्ताओं के मोबाइल चंद दिन में खराब हो गए और शिकायतों की भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

राजेश कुमार शर्मा
प्रांतीय मंत्री महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें