फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: 2.0 अभियान में घर-घर लगाई जाएगी दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की पहली डोज लगवाने वालों की संख्या में तेजी आई है लेकिन अब तक वैक्सीन की दूसरी डोज 19 फीसदी लोगों ने ही लगवाई है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता कारण बनी हुई है। इसके लिए शासन ने कोविड-19 टीकाकरण 2.0 अभियान की शुरुआत करने की तैयारी की है। इसके तहत क्लस्टर बनाकर घर पर पहुंचकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही दूसरी डोज के लिए भी मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 12 लाख 16 हजार 326 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है। इनमें से दो लाख 78 हजार 908 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। हालांकि पहली और दूसरी डोज के बीच काफी अंतर है। करीब छह लाख से अधिक लोगों ने समय आने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों डोज लगने के बाद ही कोरोना से सुरक्षा संभव है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जिले में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान के तहत देहात और शहरी क्षेत्र में क्लस्टर बनाए जाएंगे।
सुबह आठ से 10 बजे तक होगा टीकाकरण
लोग कामकाज के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में सुबह आठ बजे से 10 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। यह डोज मेडिकल कॉलेज, जिला संयुक्त अस्पताल आदि में लगाई जाएगी।
प्रथम डोज लगवाने के लिए लोग उत्साहित हैं। हालांकि दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग कम आ रहे हैं। हम क्लस्टर बनाकर दूसरी डोज लगाएंगे। मेगा कैंप, जागरूकता अभियान से लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शासन से आदेश आने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें