फिरोजाबाद। नई दर से जुड़ाई का भुगतान नहीं कराने संबंधी शिकायतों के सत्यापन को श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को 14 चूड़ी कारखानों में दस्तक दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने जुड़ाई श्रमिकों से जुड़ाई भुगतान की दरों के बारे में भी जानकारी की।
सहायक श्रमायुक्त के निर्देेश पर बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारियों विवेक त्रिवेदी, सुभाष भारती एवं शिवशंकर पाल की टीम ने 14 कांच चूड़ी कारखानों में पहुंचे। छह मई 2021 को जारी शासनादेश के अनुसार चूड़ी जुड़ाई का भुगतान संबंधी शिकायतों की जांच को पहुंची टीम के सदस्यों ने जुड़ाई श्रमिकों से भी बातचीत की हालांकि इस दौरान निर्धारित दर से कम भुगतान दिये जाने संबंधी शिकायतों की पुष्टि नहीं हुई।
टीम ने प्रेम ग्लास, नेशनल ग्लास, गौरीशंकर ग्लास, रामगोपाल ग्लास, सत्यनरायन ग्लास, शिवा ग्लास, अमृत ग्लास, आकाशदीप ग्लास, लिबर्टी ग्लास, कैपिहन केमिकल, राधा ग्लास, यादव ग्लास, संतोष ग्लास, पुरुषोत्तम ग्लास कारखानों के सेवायोजकों से बातचीत कर नई दर से जुड़ाई का भुगतान करने के निर्देश दिए।