फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनाचार्य अमित सागर महाराज का दीक्षा दिवस धूमधाम से मना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री छदामीलाल जैन मंदिर में बालयोगी अमित सागर महाराज का 38वां दीक्षा दिवस समारोह जैन मुनि सुरत्न सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में महाकाव्य बोलती माटी का विमोचन किया गया। इधर मंदिर में नवमें दिन जिन सहस्त्रनाम विधान एवं महामृत्युंजय जाप संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सृष्टी जैन ने मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ की। दीप प्रज्ज्वलन सुखमाल जैन, अरुण जैन ने किया। पाद प्रक्षालन अजय जैन ने किया। शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया। अतिथियों ने महाकाव्य का विमोचन किया। 108 श्रद्धालुओं ने पूरे विधिविधान एवं भक्ति भाव से गुरुदेव के सानिध्य में महामंत्र का जाप किया। पूजन में वर्धमान महिला मंडल, अमित भक्त मंडल की भागेदारी रही। संचालन राहुल जैन इसौली ने किया।
कार्यक्रम में रतन जैन, प्रवीन जैन, निमिष जैन, शैलेंद्र जैन, महावीर जैन, जीतेंद्र जैन, विशाल जैन, अरुण जैन, अजय जैन एडवोकेट, अनूप जैन, अंशु जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें