फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को तैयार सुहागनगरी, कोविड अस्पतालों में कराया मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सुहागनगरी में क्या तैयारियां हैं, इसके जनपद के सभी कोविड अस्पताल में शासन के आदेश पर मॉकड्रिल कराया गया। शासन से आई टीमों ने अपनी मौजूदगी में मरीजों को भर्ती होने से लेकर इलाज मिलने तक की व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

शासन से पीडियाट्रिक नोडल नामित डा. नीरज कुमार के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में कोविड की तीसरी लहर के लिए की गई गई तैयारियों का जायजा लिया। टीम कोविड अस्पताल में गई। यहां पर बने पीकू वार्ड को देखा। इलाज में प्रयोग होने वाले वेंटीलेटर और अन्य अत्याधुनिक मशीनों की ली। पीकू वार्ड के लिए स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग के बारे में जानकारी ली। इधर, ऑक्सीजन प्लांट को देखा। शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. शशि ने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया।
उन्होंने तैयारियां जारी रखने के लिए कहा। ऑक्सीजन प्लांट के बारे में भी सीएमएस डॉ. आलोक कुमार से जानकारी ली। डब्ल्यूएचओ की सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रिया भट्ट जसराना सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड की तैयारियों का मॉकड्रिल देखने पहुंची। उन्होंने प्रशिक्षित किए स्टाफ से भी प्रशिक्षण कराया।
विज्ञापन

शासन से नामित डॉ. चंद्रशेखर ने सिरसागंज सीएचसी में बने कोविड सेंटर, डॉ. केके गुप्ता ने एका सीएचसी और डॉ. अशोक कुमार ने जाटऊ सीएचसी का भ्रमण कर कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने स्टाफ और चिकित्सक से कोविड की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने को कहा। मॉकड्रिल की रिपोर्ट शासन को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें