फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शैय्या अस्पताल में फोर्स की गई तैनात

विज्ञापन
सौ सय्या अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी जिला अस्पताल को निर्देश देते एसए? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में डेंगू और वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में आए दिन होने वाले हंगामे और चिकित्सकों की सुरक्षा के मद्देनजर सौ शैया अस्पताल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर चौकी प्रभारी जिला अस्पताल को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या और सीएमएस से भी चर्चा की।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि सौ शैया अस्पताल की सुरक्षा को लेकर एक उपनिरीक्षक के साथ दस सिपाही और चार महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है। उन्होंने चौकी प्रभारी जिला अस्पताल को निर्देश दिए कि वार्ड में भी पुलिस के साथ गश्त करते रहे। एसएसपी ने प्राचार्या संगीता अनेजा से चर्चा करते हुए कहा कि वह पुलिसकर्मियों के साथ एक कर्मचारी को तैनात करें, जिससे अस्पताल में एक मरीज के साथ सिर्फ दो ही तीमारदार रह सके।
भीड़ कम होने से वायरल के प्रसार को रोका जा सकेगा। इसके साथ ही एसएसपी ने चौकी प्रभारी को अस्पताल परिसर के अंदर खड़े वाहनों को हटवाकर पार्किंग में खड़ा कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें