फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं ने सीयूजी सिम रखे बंद, शासन ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में सभी अभियंताओं ने अपने मोबाइल नंबर बंद रखे। जेई के इस आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से अलर्ट जारी किया है। उप्र कॉपोरेशन के सीई पंकज कुमार ने विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात एसएसओ के फोन 24 घंटे चालू रखने के आदेश दिए हैं। ताकि विद्युत सप्लाई प्रभावित नहीं हो सके।
विज्ञापन

शनिवार को जूनियर इंजीनियर संगठन जनपद फिरोजाबाद के संगठन सदस्यों द्वारा ऑनलाइन बैठक आहूत की गई। अध्यक्ष अहमद हुसैन ने बताया कि तय किया गया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश अनुसार अब संगठन सदस्य विभाग के सीयूजी सिमकार्ड उपयोग किए जाने के लिए किसी प्रकार का मोबाइल फोन उपलब्ध न कराए जाने के कारण अब संगठन के सभी सदस्य अपनी सीयूजी सिम बंद करके डिवीजन कार्यालय में जमा करेंगे।
विभाग द्वारा ऑनलाइन कार्य किए जाने के लिए सुविधाएं नहीं दिए जाने के कारण अब से कोई भी संगठन सदस्य विभागीय ऑनलाइन कार्य संपादित नहीं करेगा। अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओं की न्यायोचित मांग पूरी न होने तक संगठन द्वारा उपरोक्त कार्य बहिष्कार अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में धर्मेंद्र राजपूत, राजवीर सिंह, अनुज भारद्वाज, शेर सिंह, मनीष कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें