एमएलसी चुनाव : आज से 19 तक करें नामांकन
- जिले में नौ मतदान केंद्रों पर 1601 मतदाता डालेंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई। आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय निकाय (एमएलसी पद) के लिए 15 से 19 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 21 को नामांकन पत्रों जांच और 22 को नाम वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटित होगा। जिला प्रशासन की ओर से जिले में होने वाले मतदान की तैयारी प्रारंभ कर दी है। नौ मतदान केंद्रों पर 1601 मतदाता वोट डालेंगे।
स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव के नोडल अधिकारी एवं एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि नामांकन 15 मार्च से प्रारंभ होकर 19 मार्च तक चलेंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी कार्यालय खुले रहेगे। जिले में ठाकुर वीरी सिंह इंटर कालेज टूंडला मतदान केंद्र पर क्षेत्र पंचायत टूंडला एवं नगर पालिका टूंडला के 198 मतदाता, कार्यालय ब्लॉक नारखी में नारखी ब्लॉक के 161, नया तहसील भवन फिरोजाबाद प्रांगण में नगर निगम फिरोजाबाद, क्षेत्र पंचायत सदर फिरोजाबाद ब्लॉक व जिला पंचायत फिरोजाबाद के 290 मतदाता, ब्लॉक एका प्रांगण में ब्लाक एका व नगर पंचायत फरिहा के 177 मतदाता, जसराना ब्लॉक के प्रांगण में ब्लॉक जसराना के 111, नगर पंचायत जसराना के 12, ब्लाक खैरगढ़ में खैरगढ़ ब्लाक के 144 मतदाता और तहसील कार्यालय शिकोहाबाद में क्षेत्र पंचायत शिकोहाबाद के 166,नगर पालिका शिकोहाबाद के 26, नगर पालिका परिषद सिरसागंज प्रांगण में ब्लॉक मदनपुर के 163 व नगर पालिका सिरसागंज के 28 मतदाता व ब्लाक अरांव प्रांगण में बनाए गए मतदान केंद्र पर ब्लाक अरांव के 127 मतदाता मतदान करेंगे।