फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली खाद देने की शिकायत पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी

विज्ञापन
जसराना- जसराना में नकली खादी की जानकारी पहुंचे अधिकारी एवं मौजूद भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। मोहम्मदपुर माढ़ई में नकली डीएपी बेचने की सूचना पर पुलिस और जिला कृषि अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला कृषि अधिकारी ने डीएपी का सैंपल लेकर प्रधान प्रतिनिधि के सुपुर्द कर दिया। वहीं डीएपी की बोरी लेने पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि के सामने ही ग्रामीण बोरियों को उठा ले गए। प्रधान प्रतिनिधि ने थाना जसराना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मौहम्मदपुर माढ़ई निवासी राहुल कुमार एक दुकान से डीएपी की 30 बोरी लेकर गया था। आलू की बुवाई के दौरान नकली प्रतीत होने पर उसने दुकानदार से शिकायत की। दुकानदार ने बोरियों को वापस मंगाकर दुकान पर उतरवाने के बजाय नगला शादी रोड स्थित एक खेत में उतरवा दिया। इस दौरान लेनदेन को लेकर दुकानदार और युवक में विवाद हो गया।
इस पर राहुल ने मोहम्मदपुर माढ़ई निवासी प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र के सहयोग से पुलिस और जिला कृषि रक्षा अधिकारी रविकांत सिंह को नकली खाद सूचना दी। सूचना पर पीआरवी और जिला कृषि रक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने डीएपी की बोरियों को सुभाषचंद्र के सुपुदर्गी में सौंपते हुए सैंपल लिया।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी रविकांत सिंह ने बोरियों को उनकी सुपुर्दगी में दिया था। हालांकि वह बोरियों को उठाने पहुंचे तो ग्रामीण बोरियों को उठा ले गए। थाना जसराना में तहरीर दी गई है।
---- सुभाष चंद्र, प्रधान प्रतिनिधि ----
नकली खाद होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सैंपल लिया गया है। सैंपल की जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। बोरियों को सुभाषचंद्र की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन

---- रविकांत सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें