फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में पूजा और गोलाफेंक में दीक्षा रहीं अव्वल

विज्ञापन
शिकोहाबाद-मदनपुर ब्लाक में खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काट कर उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित विकास खंड स्तरीय ग्रामीण पुरुष महिला खुली खेलकूद प्रतियोगिता विकासखंड मदनपुर की इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल कोरोरा रोड सिरसागंज में आयोजित की गई। जिसमें लंबी कूद में पूजा और गोलाफेंक में दीक्षा ने प्रथम स्थान पाया। विजयी खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चेयरमैन सोनी शिवहरे और विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी मदनपुर महेश त्रिपाठी मौजूद रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर और खिलाड़ियों से परिचय कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम महिला वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गिरधारी इंटर कॉलेज और मौलापुर टीम के बीच खेला गया। गिरधारी इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। महिला कबड्डी में भी गिरधारी इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही।
गोलाफेंक में गुंजन , तश्तरी में दीक्षा और लंबी कूद में पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम रखा। गोलाफेंक में बालक वर्ग में हरकेश प्रथम और मनोज तोमर द्वितीय स्थान पर रहा। तश्तरी में बालक वर्ग में आशू प्रथम, हिमांशु ज्योति अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मोहित यादव, धीरी सिंह यादव, जोगिंदर सिंह व अमित राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें