फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दौड़ती डीसीएम में लगी आग

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! हाईवे पर दौड़ती डीसीएम में लगी आग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
मक्खनपुर। नेशनल हाईवे स्थित रुपसपुर तिराहा के समीप मंगलवार दोपहर डीसीएम में आग लग गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पानी, मिट्टी डालने लगे। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। तब तक लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली इटावा क्षेत्र के मोहल्ला झपैटी निवासी सुभाष चंद्र पुत्र नीटू लाल क्लीनर के साथ डीसीएम को कानपुर से कपड़ा लेकर आगरा जा रहा था। चालक सुभाष मंगलवार दोपहर करीब एक बजे डीसीएम लेकर थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित रुपसपुर तिराहा के समीप पहुंचा था। तभी डीसीएम में आग लग गई। इसकी जानकारी चालक को हुई तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। डीसीएम को आग की लपटों के बीच घिरा देख चालक ने डीसीएम को बीच रास्ते में ही रोक दिया। आग की लपटों के बीच घिरी डीसीएम को देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। फायर विभाग को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। फायर विभाग की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तब तक आग पर लोगों ने काबू पा लिया था। इस बीच डीसीएम में लदे कपड़ों के बंडल भी जल गए थे। सूचना पर मक्खनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि आग शॉट सर्किट से लगना माना जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें