चोरों ने शनिवार रात बस स्टैंड के सामने बने नगर निगम मार्केट की दूसरी मंजिल पर धावा बोल दिया। चोर सपा मजदूर सभा और एक कोरियर के आफिस के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों को घटना की जानकारी सुबह हो सकी।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ा निवासी गजेंद्र यादव पुत्र रामचरन सिंह यादव की बस स्टैंड के सामने नगर निगम के मार्केट में दूसरी मंजिल पर कोरियर का आफिस है। कोरियर के आफिस के पास ही मोहल्ला गंज निवासी कुंवर विवेक जैन का मजदूर सभा का कार्यालय भी है। शनिवार रात विवेक जैन अपना कार्यालय और गजेंद्र सिंह अपना आफिस बंदकर घर चले गए। देर रात चोरों ने आफिस और कार्यालय के ताले तोड़कर बदमाश पांच हजार रुपये की नकदी और करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह पीड़ितों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।