फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे किशोरी के कपड़े

Tue, 17 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
नारखी थाना क्षेत्र में दलित किशोरी से गैंगरेप की जांच सीओ टूंडला ने शुरू कर दी है। वहीं नारखी पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि न होने के कारण पुलिस किशोरी के कपड़ों को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजने की बात कह रही है। इससे यह स्पष्ट किया जाएगा कि किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ अथवा नहीं।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र में निवास करने वाले दलित परिवार की किशोरी सोमवार की सुबह खेतों पर गई थी। तभी उसको गांव के ही मुन्नेश और गांव सखावत निवासी रोहित ने गैंगरेप किया था। इसी बीच किशोरी की बड़ी बहन के पहुंची और शोर मचा दिया। इस दौरान रोहित मौके से भाग गया था, जबकि ग्रामीणों ने मुन्नेश को पकड़ लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस मुन्नेश को थाने ले आई। वहीं किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। देर रात पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इसके साथ ही मुकदमे की जांच सीओ टूंडला प्रकाश यादव ने शुरू कर दी है। सीओ टूंडला की मानें तो किशोरी के साथ हुए गैंगरेप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हो सकी है। इसलिए मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच की जा रही है। किशोरी के कपड़ों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के बाद ही इस बात की पुष्टि होती कि किशोरी के साथ रेप हुआ अथवा नहीं या फिर आरोपियों ने रेप का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें