फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को ससुराल से उठाया, मार कर फेंक दिया

Tue, 17 Jan 2017 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
पत्नी को ससुराल से उठाया, मार कर फेंक दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न का मामला वापस न लेने पर पति ने की हत्या
दो साथियों के साथ ससुराल से अगवा कर ले गया था पति
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस न लेने पर पति ने मायके में रह रही पत्नी को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। आठ दिन बाद पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर सैदपुर में एक तालाब से शव बरामद कर लिया। शव बुरी तरह से सड़ गल चुका था। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
वजीरगंज थाने के गांव अख्तरा निवासी नस्सू खां की बेवा सन्नो ने अपनी बेटी नाजरीन का निकाह गांव के ही सरबर खां से किया था। सरबर खां के एक पत्नी(आशमा) पहले से थी। सरबर खां दूसरी पत्नी नाजरीन को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पति के जुल्मों से तंग होकर नाजरीन ने ससुराल छोड़ अपनी मां सन्नो के साथ रहने लगी। बाद में उसने सरबर खां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया। सरबर यह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। दो जनवरी को सरबर ने अपने दो साथियों के साथ सन्नो के घर में घुसकर नाजरीन को उठा ले जाने की कोशिश की थी। इसमें वह कामयाब नहीं हो सका। सन्नो ने थाने में तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

इसके बाद करीब आठ दिन पहले सरबर ने नाजरीन का अपहरण कर लिया। सन्नो की तहरीर पर पुलिस ने सरबर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद सन्नो लगातार पुलिस से कहती रही कि सरबर ने नाजरीन की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया है। थाना पुलिस ने उसकी बात को तवज्जो नहीं दी। सोमवार को पुलिस ने सरबर को रेहड़िया गांव के पास से गिफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने नाजरीन की हत्या कर शव सैदपुर में तालाब में फेंकने की बात स्वीकार की। सरबर की निशानदेही पर पुलिस ने नाजरीन का शव बरामद कर लिया। 
तो पुलिस की लापरवाही ने ले ली नाजरीन की जान
सैदपुर। मृतका नाजरीन की मां सन्नो पुलिस से बार-बार कह रही थी कि सरबर ने उसकी बेटी की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया है। सरबर के परिवार वालों को भी इस बारे में पूरी जानकारी है। इसके बाद भी वजीरगंज पुलिस ने सन्नो की बात को तवज्जो नहीं दी। दो जनवरी को जब सरबर ने नाजरीन के अपहरण की कोशिश की थी तब भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर पुलिस ने पहले ही मामले को गंभीरता से लिया होता तो नाजरीन की हत्या नहीं होती। नाजरीन की मां भी यह कह रही है कि पुलिस की लापरवाही ने उसकी बेटी की जान ले ली। 
विज्ञापन

------
आरोपी के खिलाफ पहले ही अपहरण का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। हम उसे तलाश कर रहे थे। आरोपी जब गिरफ्त में आया तब पता लगा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव तालाब में फेंका है। मामले की सच्चाई विवेचना में सामने आ जाएगी।-नरेंद्र सिंह, एसओ वजीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें