फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर कार में लगी आग, महिला जिंदा जली, पति झुलसा

Tue, 13 Apr 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

आगरा के दयालबाग निवासी लवकेश यादव (27) पुत्र रामकुमार सोमवार को अपनी पत्नी नीरज यादव के साथ कार से मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव सिबरामऊ स्थित ससुराल गया था। सोमवार देररात वह अपनी पत्नी के साथ लौट रहा था।
विज्ञापन
हाईवे पर इसी कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में सोमवार रात दर्दनाक हादसा घटित हो गया। हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद एक कार में आग लग गई और कार लॉक हो गई। आग लगने से दंपती कार में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पति शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकला लेकिन महिला जिंदा जल गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


आगरा के दयालबाग निवासी लवकेश यादव (27) पुत्र रामकुमार सोमवार को अपनी पत्नी नीरज यादव के साथ कार से मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव सिबरामऊ स्थित ससुराल गया था। सोमवार देररात वह अपनी पत्नी के साथ लौट रहा था।

देररात 10.30 बजे थाना टूंडला के हजरतपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के पास किसी वाहन से टकराने के बाद उनकी कार में आग लग गई। इसके बाद कार पूरी तरह से लॉक हो गई। लवकेश काफी मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़कर बाहर निकला लेकिन उसके कार से बाहर आते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वह अपनी पत्नी को कार से नहीं निकाल सका और महिला कार में ही जिंदा जल गई। घटना की सूचना पर थाना टूंडला पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।पुलिस ने आनन-फानन गंभीर रूप से झुलसे लवकेश को ट्रॉमा सेंटर मे भर्ती कराया। सूचना पर सीओ टूंडला देवेंद्र कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि आग में लवकेश की पत्नी पूरी तरह जलकर कंकाल बन गई। कार का शीशा तोड़कर निकले लवकेश को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर लवकेश के परिजन आगरा से फिरोजाबाद रवाना हो गए।

दिसंबर 2020 में  हुई थी शादी
लवकेश के रिश्तेदार अरुण यादव ने बताया कि लवकेश और नीरज की शादी 15 दिसंबर 2020 को हुई थी। अरुण ने बताया कि लवकेश ने गाड़ी अपनी खुद की कमाई से शादी से पहले ही खरीदी थी।

ये भी पढ़ें- आरोप: कार और दस लाख रुपये के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति ने किया अप्राकृतिक कृत्य
इटावा सड़क हादसा: पलक झपकते ही खड्ड में जा गिरी डीसीएम, घायल मायादेवी ने सुनाई हादसे की दास्तान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें