इस दौरान साथी छात्र ने वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। घर आने के बाद यह वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब वीडियो छात्र के पिता शिवराज सिंह ने देखा, जो दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। दिल्ली से घर पहुंचे और पुत्र से घटना की जानकारी ली। छात्र पहले पिता से मना करता रहा, लेकिन जब उन्होंने वीडियो दिखाया तो छात्र ने पूरी घटना बताई।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी में बड़ा खेल: टीसी पर ADIOS के फर्जी हस्ताक्षर, प्रधानाचार्य हुए तलब तो बोले- मेरे भी साइन फेक
छात्र के पिता शिवराज ने बताया कि टूर के नाम पर विद्यालय के शिक्षक बच्चों को एक सत्संग में ले गये थे। जहां किसी बात को लेकर विक्रांत का साथी छात्र से विवाद हो गया। इसके बाद उसे सत्संग से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि इसके बाद विद्यालय प्रबंधक के भाई ने उन्हें फोन किया और किराये के लिए रुपये पेटीएम में डालने को कहा।
यह भी पढ़ेंः- उफनती गंगा में पलटी बैलगाड़ी: धारा में छटपटाने लगे पांच लोग, चीखने पर ग्रामीणों ने चार को बचाया; किशोरी की मौत
उसने बताया कि उसने 1200 रुपये पेटीएम किया और कहा कि बच्चे को अन्य किसी बस से लेकर आ जाओ। लेकिन वे उसे नहीं लाए। रात में दिल्ली में ही एक होटल में कमरा लिया। वहां शाम को नशा किया। उसके बेटे को भी लेने के लिए कहा। दूसरे दिन 27 को जब टूर वापस आया तो साथी छात्रों ने पूछा कि तुम कल कहां रहे। इस पर उनके बेटे ने सारी बात साथियों को बता दी।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: डग्गामार बस ने बाइक में मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार
इसके बाद शिक्षक और प्रबंधक का भाई नाराज हो गए। उनके बेटे को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं उसे धमकी दी। कहा यदि किसी को बताया तो तुझे इतना मारेंगे कि चारपाई पर लेट कर घर जाएगा। इसके चलते उसका बेटा डरा, सहमा है। स्कूल भी नहीं जा रहा है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि मुखिया नवाब सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वाजिदपुर मदनपुर के स्टाफ निर्मल कुमार और प्रबंधक के भाई ओपो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।