फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन महासेना ने बैलगाड़ी पर मोटर साइकिल रखकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ निकाला जुलूस

विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते बहुजन महासेना भारत की पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बहुजन महासेना ने बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी पर बाइक को रखकर बाजार में जुलूस निकाला। महंगाई के विरोध में अंकित तख्तियों को हाथों में लिए कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। जुलूस के समापन पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

बहुजन महासेना के विवेक चौघरी एवं जिलाध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में जुलूस का शुभारंभ रसूलपुर स्थित बहुजन पार्क से प्रारंभ हुआ। जुलूस नालबंद चौराहा, नाले की पुलिया, इमामबाड़ा, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, गंज तिराहा, सिनेमा चौराहा, छिंगामल का बाग, विवेकानंद चौराहा से होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त हुआ।
तहसील में जाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जुलूस में महानगर अध्यक्ष करन सांगवाल, योगेंद्र कुमार, अल्पना देवी, अंजना देवी, किरन देवी, काजल, मंजू देवी, पूजा देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें