फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सर्दी बढ़ी तो बच्चों को जकड़ रहा निमोनिया... वार्ड फुल, मेडिकल कॉलेज सहित निजी अस्पतालों में भीड़

Tue, 09 Jan 2024 06:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में सर्दी बढ़ी तो बच्चों में निमोनिया की बीमारी बढ़ने लगी है। अस्पताल में वार्ड फुल हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज सहित निजी अस्पतालों में काफी भीड़ पहुंची। 
विज्ञापन
Firozabad: सर्दी बढ़ी तो बच्चों को जकड़ रहा निमोनिया... वार्ड फुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बारिश के बाद सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ गया है। ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण बच्चों को निमोनिया जकड़ने लगा है। मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी अस्पतालों तक मरीजों की भीड़ लग रही है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 230 बच्चों का उपचार हुआ। इसमें 77 बच्चे निमोनिया व ठंड जनित बीमारी से पीड़ित रहे। इनका उपचार कर आवश्यक परामर्श दिया गया। गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। इधर, निजी अस्पतालों में भी बीमार बच्चों की भीड़ रही।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि ठंड में सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। निमोनिया से फेफड़े में संक्रमण हो जाता है तथा सूजन आ जाती है। बच्चों को ठंड से बचाना बहुत जरूरी है। निमोनिया के लक्षण सर्दी और जुकाम से काफी मिलते हैं। इसलिए ऐसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाकर इलाज कराएं। नवजात शिशु देखने में बीमार लगे। दूध न पीये, रोये या बुखार हो, तेज सांस चले तो निमोनिया के लक्षण हैं। नवजात को मां का दूध आवश्यक है। यह बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

संक्रमण से दूर रखें बच्चे

निमोनिया से बचाव के लिए छोटे बच्चों को किसी भी तरह के संक्रमित व्यक्ति से दूर रखना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति खांसते व छीकते हैं तो इसका वायरस व वैक्टीरिया सांस से फेफड़ों तक पहुंचकर व्यक्ति को संक्रमित कर देता है। बच्चे को सर्दी, खांसी, बुखार, पसली चले और तेज सांस चले तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। बच्चे के कमरे को गर्म रखें। उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं। बाहर की खुली चीजें न खिलाएं। सुबह व शाम ताजा भोजन ही दें। ठंड से बचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें