फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीमांचल एक्सप्रेस का सिग्नल ओवरशूट मामला, दोनों लोको पायलट पर गिरी गाज, किए गए निलंबित

Tue, 09 Jan 2024 05:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिकोहाबाद में सीमांचल एक्सप्रेस का सिग्नल ओवरशूट के मामले में दोनों लोको पायलटों पर गाज गिरी है। दोनों को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में सीमांचल एक्सप्रेस का होम सिग्नल ओवरशूट हो गया था। मामले में लोको पायलट एवं असिस्टेंट लोको पायलट पर गाज गिरी है। दोनों ही लोको पायलटों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए प्रयागराज से आए वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार शाम 6.15 बजे जोगबनी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जा रही 12487 सीमांचल एक्सप्रेस शिकोहाबाद में होम सिग्नल को ओवरशूट कर गई थी। तेजगति से दौड़ती हुई ट्रेन सिग्नल लाल होने के बावजूद भी तकरीबन 800 मीटर आगे निकल गई थी। जिसको ओएचई ट्रिप करवाकर रोका गया था। 

इस घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ट्रेन शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आकर रुकी थी, जिसमें डयूटी कर रहे कानपुर हेड क्वार्टर के लोको पायलट गिरीश कुमार एवं सहायक लोको पायलट हरे कृष्ण ने वरिष्ठ रेलअधिकारियों को इंजन में ब्रेक न लगने की समस्या बताई थी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने दोनों ही लोको पायलटों का कल शाम ब्रेथ लाइजर टेस्ट कराया था। इसके बाद दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी थी, जिसके चलते दोनों ही लोको पायलटों को निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने एवं दोष सिद्ध होने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इंजन में खामी की हो रही जांच

रेल अधिकारियों को दोनों लोको पायलटों ने जानकारी दी थी कि ब्रेक नहीं लग पा रहे थे। इस वजह से वह सिग्नल ओवरशूट कर गए थे। लेकिन देर शाम आठ बजे के करीब टूंडला से आए क्रू ने उसी इंजन में ड्यूटी की और ट्रेन को गंतव्य तक लेकर पहुंचे। अब अधिकारी चालकों द्वारा बताई गई इंजन में कमी की भी जांच करवा रहे हैं।

दोनों ही लोको पायलटों को अभी निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच चल रही है। जांच में दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  -अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज डिवीजन, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें