फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगडे के दौरान चालक ने गुस्से में दौड़ाया ट्रैक्टर, तीन साल के बालक की मौत

विज्ञापन
बसई मोहम्मदपुर के नादन गांव में ट्रैक्टर से कुचल कर बालक की मौत पर शव के पोस्टमार्टम के दौरान जिल? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ट्रैक्टर मालिक के साथ शनिवार रात हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर ट्रैक्टर चालक ने तेजी से ट्रैक्टर दौड़ा दिया। इसकी चपेट में आकर घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बालक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना बसई मुहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नादन में पप्पू के निर्माणाधीन मकान में मिट्टी का भराव हो रहा है। पप्पू के पास खुद का ट्रैक्टर भी है। शनिवार रात करीब आठ बजे पप्पू के ट्रैक्टर चालक संजय निवासी सुजातगढ़ ने मिट्टी से भरा ट्रैक्टर खाली करने के बाद उससे पैसे मांगे इसी बात को लेकर पप्पू एवं संजय में विवाद हो गया।
विवाद के दौरान गुस्से में आए चालक संजय ने तेजी से ट्रैक्टर दौड़ा दिया। असंतुलित ट्रैक्टर का पिछला पहिया घर के नजदीक खेल रहे अजय (03) के ऊपर चढ़ गया। इस दौरान अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया लेकिन वह फरार हो गया। परिजन गंभीरावस्था में बालक को ट्रॉमा सेंटर लाए।
विज्ञापन

जहां से उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को जिला अस्पताल ले आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मृत बालक के पिता राजू की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक संजय उर्फ शेरा के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
ट्रैक्टर स्वामी ने रोका फिर भी नहीं रुका संजय
ग्रामीणों ने बताया कि विवाद के बाद ट्रैक्टर दौड़ा रहे चालक संजय को पप्पू ने रोका था कहा कि सामने बच्चे खेल रहे हैं। गुस्से में संजय फिर भी ट्रैक्टर को दौड़ाने लगा। इसकी चपेट में तीन वर्षीय अजय आ गया।
मृत बालक के पिता की तहरीर पर चालक संजय के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। चालक संजय को लोगों ने पकड़ लिया था। लेकिन वह मौका मिलने पर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अनिल कुमार, थानाध्यक्ष बसई मुहम्मदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें