फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी फीडां के 40 गांवों में 10 घंटे बंद रही विद्युत सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी फीडर के अंतर्गत लालपुर क्षेत्र में केबिल को अंडरग्राउंड करने का कार्य किया गया। इंडस्ट्रीयल एरिया की लाइन को अलग किया गया। इसके चलते रविवार को शहर के 40 गांवों में विद्युत सप्लाई बाधित रही। ग्रामीणों ने पोल लगाने को लेकर विरोध किया। हालांकि पुलिस फोर्स को बुलाकर विद्युत विभाग ने कार्य कराया।
विज्ञापन

लालपुर के पास इंडस्ट्रीयल एरिया एवं यूपीएसआईडीसी की लाइन क्रास हो रही थी। जो कभी हादसे का कारण बन सकती थी। इस हादसे को टालने के लिए विद्युत विभाग ने लालपुर क्षेत्र में विद्युत तार को अंडरग्राउंड कराया। इस कार्य को कराने के लिए रविवार सुबह 11.45 से विद्युत सप्लाई को बंद कर दिया गया। पोल लगाने को लेकर विद्युत विभाग की टीम का क्षेत्रीय लोगों से विवाद हुआ।
जेई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कार्य कराया। विवाद के चलते समय से कार्य नहीं हो सका। रात नौ बजे विद्युत सप्लाई को सुचारु किया जा सका। करीब 10 घंटे सप्लाई बंद रहने से जनमानस परेशान हो गया।
विज्ञापन

सुहागनगर बिजली घर पर मेंटीनेंस कार्य चलेगा। इसलिए सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। महावीर नगर, सुहागनगर, बाईपास, हिमांयूपुर ,मुरली नगर आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन

सत्यनारायण सिंह, एसडीओ
जलेसर रोड 11 केवी लाइन के अनुरक्षण कार्य के लिए औद्योगिक क्षेत्र एवं ककरऊ कोठी लाइन का शटडाउन सोमवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रहेगा।
देवेंद्र कुमार, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें