फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून, जुलाई में नहीं हुई बारिश, सूखे जैसे हालात

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। जून व जुलाई माह में बारिश नहीं होने के कारण जिले में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। किसानों ने धान, बाजरा की फसल की बुवाई तो कर दी लेकिन बारिश के अभाव में इसे बचाना मुश्किल हो गया है। अगस्त माह में बारिश नहीं हुई तो किसानों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। जिला प्रशासन बारिश की रिपोर्ट शासन को भेजा रहा है लेकिन सूखाग्रस्त घोषित किए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन

जिले में खरीफ की फसल एक लाख दस हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई जाती है। इसमें 70 हजार हेक्टेयर भूमि पर बाजरा, 21 हजार पर धान तथा शेष पर दलहन, तिलहन एवं मक्का की फसल की जाती है। वर्तमान में बारिश का अभाव होने के कारण 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर बाजरा, 15 हजार में धान की फसल की रोपाई हो सकी है। दलहन, तिलहन एवं मक्का की फसल की बुवाई तक नहीं हो सकी। यमुना की तलहटी वाले इलाके में किसान बेबस हैं। यहां का एक बड़ा इलाका बारिश के भरोसे ही फसलों की बुवाई करता है, यह क्षेत्र टूंडला, फीरोजाबाद, शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लाक क्षेत्र में आता है। कुछ क्षेत्रों में हल्की-फुल्की बारिश होने के साथ किसानों ने बाजरा की फसल की बुवाई तो कर दी लेकिन अब चिल-चिलाती धूप निकलती है तो खेत में उगा बाजरा का पौधा मुरझा जाता है। जसराना एवं शिकोहाबाद, सिरसागंज क्षेत्र में धान की पौध की रोपाई करा दी लेकिन नहर में पानी नहीं आया तो फिर इसे बचाना मुश्किल होगा। जिले में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। यदि बारिश की यही गति रही तो अगले 15 दिन में बाजरा, धान की फसल बचाना मुश्किल होगा।

----------------------------
माह औसत वर्षा हुई वर्षा
जून 50.90 17.53 मिमी
जुलाई 196.10 40.63 मिमी
----------------------------

एक दशक में नहीं हुई जुलाई में इतनी कम बारिश
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। जिले में पिछले करीब एक दशक में जुलाई माह में इतनी कम बारिश नहीं हुई है। 2004 में 104.03 मिमी, 2005 में 464.96 मिमी, 2006 में 330.63 मिमी, 2007 में 219.48 मिमी, 2008 में 407.40 मिमी, 2009 में 83.16 मिमी, 2010 में 159.36 मिमी, 2011 में 157.23 मिमी, 2012 में 161.79 मिमी, 2013 में 193.86 मिमी तथा 2014 में मात्र 40.63 मिमी ही बारिश हो सकी है।
विज्ञापन


जिला सूखाग्रस्त घोषित हो
बारिश के अभाव में फसलें सूखने लगीं है। बाजरा के ही साथ-साथ दलहन एवं तिलहन की फसल प्रभावित हो रही हैं। भविष्य में आलू की फसल प्रभावित होगी। शासन को जिले को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए।
अमरनाथ शर्मा उसायनी

-बारिश नहीं हुई तो आलू की पैदावार भी प्रभावित होगी। क्योंकि खेतों में नमी नहीं होगी तो आलू भी पैदा नहीं हो सकता। नारखी में मिर्च की फसल चौपट हो गई। जिला प्रशासन को चाहिए कि वह जिले को सूखाग्रस्त घोषित कराए।
विज्ञापन

रमन शर्मा आलू उत्पादक किसान

जिले में होने वाली बारिश की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है, सूखाग्रस्त घोषित करने के संबंध में अभी तक शासन को कोई रिपोर्ट नहीं गई है।
कर्मेंद्र सिंह, एडीएम फीरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें