फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 5600 आवेदकों को जल्द मिलेगी तीसरी किस्त

Sat, 25 Feb 2023 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 5600 आवेदकों को जल्द मिलेगी तीसरी किस्त
विज्ञापन

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 5600 आवेदकों के खाते में शीघ्र ही तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार की धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। विभाग ने सत्यापन कराने के बाद इस धनराशि को मार्च माह के शुरूआत में ही यह धनराशि पहुंचेगी।
विज्ञापन

करीब छह माह से अधिक समय से तीसरी किश्त जारी नहीं होने के कारण जिन लोगों के आवास दो किश्तें मिलने के साथ पूर्ण होने के करीब थे उनका काम थम गया था। कुछ ने बाजार से कर्ज लेकर आवास का पूर्ण बनवा लिया था। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में जब एक माह का समय शेष रह गया है विभाग ने तीसरी किश्त का आवंटन करने के लिए सत्यापन कराने का काम प्रारंभ कर दिया है। प्रभारी अधिकारी पीओ डूडा बुशरा बानों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की तीसरी किस्त को आवंटित किए जाने की तैयारी कर ली गई है। जिले में करीब 5600 लाभार्थियों की जीओ टैगिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। मार्च माह में इन आवंटियों को तीसरी किस्त का आवंटन किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें