वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दीं सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां
शिकोहाबाद। एसएसजे कॉन्सेप्ट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीएम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गीता यादवेंदु, प्रोफेसर मोहनलाल अग्रवाल, डायरेक्टर्स राजीव जैन, आलोक जैन, प्रोफेसर सीमा जैन व पूर्णिमा जैन ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने होली के त्योहार को देखते हुए होली नृत्य और पुष्प वर्षा की। उप प्रधानाचार्या सुधा यादव ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सेठ अशोक चंद जैन ने मेधावी छात्रा कुमारी श्रद्धा यादव को बेस्ट स्टूडेंट एकेडमिक्स अवार्ड के लिए 2100 रुपये, समृद्धि को बैस्ट स्टूडेंट को करिकुलर अवार्ड एवं राधिका को स्पेशल चाइल्ड अवार्ड के रुप में 1500 -1500 रुपये की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। संचालन नीतू उपाध्याय ने किया।