फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के बाद युवती का धान के खेत में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव लाकर खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह गाजीपुर थाना अंतर्गत बहुआ मार्ग पर खेत में शव पड़ा होने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या कहीं और की गई, शव यहां लाकर फेंक दिया गया। एएसपी ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के चकसकरन नहर पुलिया के पास शिवमोहन का खेत है। धान के खेत में सुबह 10 बजे करीब 22 वर्षीय युवती का शव ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। युवती का गला दुपट्टे से कसा हुआ था। गुलाबी रंग का सलवार शूट पहने थी। नाक में कील, एक कान में बाली व दूसरी बाली शव के पास पड़ी थी। दाहिने हाथ में फूल का टैटू गुदा मिला। सैंडल अलग-अलग पड़ी मिली। शव से 10 मीटर दूर झाड़ियों में हल्के लाल रंग का हैंडबैग मिला। बैग में पॉलिथीन में लाल रंग का दुपट्टा, दो ब्लाउज थे। पालीथिन बैग में श्याम शूज गैलरी बुलंदशहर लिखा हुआ था।
एएसपी राजेश कुमार, सीओ जाफरगंज डीसी मिश्र, थानाध्यक्ष नीरज यादव ने मौके पर छानबीन की और आसपास के लोगों से पूछताछ की, ग्रामीण शव को नहीं पहचान सके। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट जुटाए हैं। पुलिस ने कयास लगाए कि युवती किसी दूसरे जिले की रहने वाली हो सकती है। आरोपी युवती का शव किसी वाहन से लेकर आए होंगे और फेंकने के बाद भाग गए। एएसपी राजेश कुमार ने बताया युवती की हत्या कर शव फेंका गया है। सर्विलांस और स्वाट टीम को भी जांच के लिए लगाया गया है। पहचान के लिए आसपास जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

युवती के हैंडबैग से एक पॉलीथिन बरामद हुई है। उसमें पेन से मिथलेश लिखा हुआ है। जिसमें बुलंदशहर के श्याम शूज गैलरी छपा है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवती का कहीं ना कहीं कोई कनेक्शन बुलंदशहर से हो सकता है। जिला पुलिस बुलंदशहर पुलिस से संपर्क करने में जुटी है।
जिले में कई महिलाओं के हत्या कर फेंके शव बरामद हो चुके हैं, लेकिन पुलिस किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। ललौली थाना क्षेत्र में पिछले पांच माह में दो महिलाओं की हत्या कर फेंके शव बरामद हुए। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के बाद शव जलाकर फेंका गया। खागा कोतवाली क्षेत्र में युवती की गला काटकर शव फेंका गया था। एक और युवती का खागा हाईवे किनारे से बरामद हुआ था। खखरेरू में युवती की हत्या के बाद जला शव बरामद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें