फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से मांगा न्यूनतम मानदेय 18 हजार करने का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पावर कारपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय आबू नगर में प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों का न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये करने और दुर्घटना की स्थित में परिजन को 10 लाख रुपये अनुग्रह धनराशि देने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष दिलीप अग्रिहोत्री ने कहा कि लखनऊ के इको गार्डेन में संविदा कर्मियों के आंदोलन में नौ सितंबर को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने आश्वासन दिया था कि 22 सितंबर तक निराकरण कराया जाएगा। लेकिन आश्वासन का समय बीतने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
इसलिए प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जिले में धरना-प्रदर्शन किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, धर्मेंद्र सिंह गौर, मुशीर खान, जयप्रकाश शुक्ला, जितेंद्र, शत्रुघन, अनुराग, उदय और अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें