फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मंदिर के गुंबद से झंडे निकालते समय दो बालक शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के चंपतपुर गांव निवासी रामचंद्र का बेटा कुशल कुमार (9) और आयुष मौर्य (5) पुत्र धर्मेंद्र गांव स्थित काली मंदिर में खेल रहे थे। मंदिर निर्माणाधीन है।
वह दोनों मंदिर के गुबंद में लगा झंडा निकालने के लिए चढ़ गए। इस दौरान मंदिर की छत के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के करंट से दोनों झुलस गए। ग्रामीणों ने दोनों को किसी तरह बचाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां डॉक्टर ने रात को कुशल कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। उसकी कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, आयुष का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
आयुष के पिता धर्मेंद्र ने मंदिर की छत ऊंचाई पर बनी है। इसी वजह से हाईटेंशन लाइन नजदीक हो गई है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अराजकतत्वों ने दुकान में लगाई आग
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के मंझूपुर निवासी जगदीश की गांव किनारे बाइक ऑटो पार्ट्स और सर्विस सेंटर की दुकान है। उसने बताया कि दुकान में शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
घटना में करीब एक लाख का सामान जलकर खाक हुआ है। उन्हें रात में दुकान के पास से गुजर रहे ग्रामीणों को सूचना दी। वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन देर हो चुकी थी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच करने गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें