फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ फार्मासिस्ट के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चीफ फार्मासिस्ट के घर में घुसकर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। प्रयागराज से सोमवार सुबह परिवार के लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की। पुलिस की टीमें आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास मोहल्ला निवासी रामनरेश जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। प्रयागराज में रहने वाले उनके बड़े भाई का ऑपरेशन होना था, तभी वह परिवार को लेकर 28 अगस्त की सुबह प्रयागराज गए थे। जहां से सोमवार सुबह लौटकर आए। दूसरी मंजिल में तीन कमरों के ताले टूटे मिले। सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लाकर भी टूटा पड़ा था। घटना देखकर
परिवार के होश उड़ गए। डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर आबूनगर चौकी पुलिस पहुंची। जांच के बाद फील्ड यूनिट को बुलाया गया। फार्मासिस्ट ने बताया 50 हजार नगद, बेटे का लैपटॉप, करीब छह लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। चोर पीछे पड़े खाली प्लाट से घर की दूसरी मंजिल पर चढे़। उनके चढ़ने के निशान भी दीवार पर थे। वारदात के बाद इसी रास्ते से भाग गए। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया मौके की जांच कराई गई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें